
दुर्लभ तस्वीरें
ब्रिटिश उपनिवेश के अधिकारियों ने भारत के चित्रण के लिए कई माध्यमों को अपनाया था। उनके चित्रण का प्रारम्भिक माध्यम लिथोग्राफ्स एवं एक्वाटिन्ट्स रहा। कैमरा के आने के बाद भारत का व्यापक चित्रण हुआ और उसकी प्रतिकृतियां भी बनीं। विक्टोरिया मेमोरियल हाल के संग्रह में बोर्न एंड शेफर्ड के अनेक दुर्लभ फोटोग्राफ हैं।