...

पुस्तकालय

विक्टोरिया मेमोरियल हाल का पुस्तकालय एक विशेष पुस्तकालय है, जिसमें 18वीं तथा 19वीं सदी के भारत-ब्रिटिश इतिहास एवं कला पर विशेष बल दिया गया है। पुस्तकालय में 10,674 पुस्तक / पत्रिकायें हैं। कई दुर्लभ पुस्तकें भी हैं। यह पुस्तकालय मुख्यत: शोध विद्वानों की जरूरतों को पूरा करता है। सुश्री चैताली राजबंशी इसकी प्रमुख हैं। यदि आवश्यकता हो, तो आप अपने प्रयोजन के लिए ई-मेल कर सकते हैं।